Search

रामगढ़ : मिनी वाटर एटीएम का डीसी ने किया उद्घाटन

Ramgarh : नगर परिषद, रामगढ़ द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर, रामगढ़ में लगाए गए मिनी वाटर एटीएम का गुरुवार को डीसी माधवी मिश्रा ने उद्घाटन किया. इस दौरान डीसी ने मिनी वाटर एटीएम की विशेषताओं की जानकारी लेने के उपरांत वाटर एटीएम का सफल संचालन कर जिलेवासियों को इससे लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि व्यवहार न्यायालय परिसर में मिनी वाटर एटीएम लगाए जाने से आमजनों को ₹3 में 500 मिलीलीटर, ₹5 में 1 लीटर तथा ₹7 में 2 लीटर की दर से पेयजल उपलब्ध होगा. इस दौरान एसपी पीयूष पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, नगर प्रबंधक नगर परिषद, रामगढ़ प्रीतम कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-five-people-who-were-running-away-after-collapsing-the-boundary-in-pandra/">रांची

: पंडरा में बाउंड्री गिराकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp