Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीसी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं व सीसीटीवी कैमरों का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement

सभी केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

Ramgarh : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर रविवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैथा क्षेत्र में संत अन्ना स्कूल, बाजारटांड स्थित राम प्रसाद चंद्रभान विद्यालय, छावनी प्लस टू उच्च विद्यालय, गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, अग्रसेन डीएवी भरेचनगर, छोटानागपुर महाविद्यालय, कुज्जु प्लस टू उच्च विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया. उपायुक्त ने परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को परीक्षा के दौरान संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. इस क्रम में परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों आदि की भी निरीक्षण किया. बता दें कि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तीन पालियों में हुई. इसमें प्रथम पाली में पूर्वाह्न 8:30 से 10:30 बजे तक पत्र-1 भाषा ज्ञान, द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक पत्र-2 चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा एवं तृतीय पाली में अपराह्न 3 बजे शाम 5 बजे तक पत्र-3 सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई. इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा समाप्ति तक धारा 144 लागू रही. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही