Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कार्यशाला में बोलीं डीसी- स्कूल से वंचित बच्चों का कराएं नामांकन

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : स्कूल रुआर बैक टू स्कूल अभियान 2023-24 के तहत रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल रामगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. डीसी  माधवी मिश्रा,  जिला परिषद अध्यक्ष  सुधा चौधरी, उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, सांसद प्रतिनिधि  इला रानी पाठक सहित अन्य अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया. जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यशाला का शुभारंभ किया. कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी  मोनिदीपा बैनर्जी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्कूल रुआर 23-24 के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यशाला के दौरान अपने संबोधन में डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि स्कूल 2023-24 बैक टू स्कूल अभियान का उद्देश्य वैसे बच्चे जिन्होंने किसी कारणवश नामांकन के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया है, अथवा विद्यालय में नामांकन ही नहीं कराया है. ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार माता-पिता आर्थिक अथवा अन्य कारणों से बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते हैं. ऐसे बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं. स्कूल नहीं जाने से बच्चों को शिक्षा की ही हानि नहीं होती है, बल्कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाते हैं.  वर्तमान में सरकार द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. मौके पर डीसी ने सरकारी विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाएं आदि की जानकारी दी. वही बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को लेकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि क्यों बैक टू स्कूल अभियान का सफल संचालन जरूरी है. कार्यक्रम के दौरान डीसी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों अन्य विभागों के अधिकारियों शिक्षकों सहित अन्य से बैक टू स्कूल अभियान में अपने महत्वपूर्ण योगदान की गंभीरता को समझते हुए कार्य करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही