Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीसी अचानक पहु‍ंचीं समाहरणालय, अनुपस्थित अफसरों व कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Ramgarh : रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने गुरुवार को समाहरणालय के ब्लॉक ए, बी और सी स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. माधवी मिश्रा ने कार्यालय में औचक निरीक्षण कर अनुपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी सहित अन्य पंजियों की जांच की. निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अफसरों व कर्मियों से डीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही माधवी मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हर दिन समय पर ऑफिस आने और इमानदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : ‘आपकी">https://lagatar.in/legislators-will-get-a-task-for-your-plan-your-government-your-door-strategy-will-be-made-for-membership-campaign/">‘आपकी

योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के लिए विधायकों को मिलेगा टास्क, सदस्यता अभियान के लिए बनेगी रणनीति)

इन कार्यालयों का माधवी मिश्रा ने किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Untitled-22-copy-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने जिला नजारत, एनआईसी, विधि शाखा, स्थापना शाखा, आपूर्ति कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, निबंधन कार्यालय, पंचायती राज और जिला कल्याण शाखा का निरीक्षण किया. इसके अलावा जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला समाज कल्याण कार्यालय, ग्रामीण विकास अभिकरण, डीएमएफटी योजना कार्यालय, शिक्षा कार्यालय, जल छाजन प्रकोष्ठ सह आंकड़ा केंद्र, बाल कल्याण समिति, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला पशुपालन कार्यालय, आत्मा, जन शिकायत कोषांग सहित अन्य कार्यालयों का भी जायजा लिया. इसे भी पढ़ें : पोस्ट">https://lagatar.in/bumper-returns-by-investing-in-these-post-office-schemes-money-will-also-be-safe/">पोस्ट

ऑफिस की इन स्कीम्स में निवेश कर पाये बंपर रिटर्न, पैसा भी रहेगा सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही