Search

 
 
 

रामगढ़ः डीडीसी ने जिला गंगा समिति संग की बैठक, नए साल की तैयारी में जुटने का निर्देश

डीडीसी आशीष अग्रवाल ने सदस्यों को नए साल की तैयारी में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया. कहा कि नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचेंगे.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीडीसी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक हुई. डीडीसी ने सर्वप्रथम समिति की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी सदस्यों से ली. सदस्यों को नए साल की तैयारी में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया. कहा कि नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचेंगे. इसे देखते हुए पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों के तहत साफ-सफाई बनाए रखने व लोगों में जागरूकता लाने सहित अन्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा.


बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, गंगा समिति के सदस्य गोविंद मेवाड, डीपीओ नमामि गंगे चंदन कुमार सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही