Search

 
 
 

रामगढ़ : सालों से बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Ramgarh  : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवरसाइड स्थित सालों से बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय से एक व्यक्ति का शव मिला है. घटना स्थल पर मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर मृतक की पहचान भवनाथपुर गांव निवासी सुनील कुमार (42 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गयी है. (पढ़े, आश्चर्यजनक">https://lagatar.in/amazing-and-surprising-news-mysterious-plane-passed-through-the-skies-of-6-nato-countries-without-permission-which-country-belonged-to-the-plane/">आश्चर्यजनक

और हैरतअंगेज खबर, बिना इजाजत 6 NATO देशों के आसमान से गुजरा रहस्यमय विमान, किस देश का था! )

7 से 8 दिन पहले हुई होगी मौत

स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय से बदबू आ रही थी. अनहोनी का अंदेशा होने पर उन्होंने ने भुरकुंडा पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद अंदर जाकर देखा तो पहले तले में लावारिस हालत में एक व्यक्ति का शव मिला. पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शव की हालत देखकर पुलिस लग रहा है कि मौत 7 से 8 दिन पहले हुई है. घटनास्थल पर पानी और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल और कुछ दवाइयां भी मिली है. पुलिस ने वहां से एक बेग भी बरामद की है. जिसमें कपड़े, मोबाइल, चार्जर सहित अन्य कई चीजें हैं. इसे भी पढ़े : विरंची">https://lagatar.in/viranchi-narayan-attacked-the-government-said-government-is-breaking-the-morale-of-ssp-and-police-force-for-muslim-appeasement/">विरंची

नारायण ने सरकार पर किया हमला, कहा- मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए SSP और पुलिस बल का मनोबल तोड़ रही सरकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही