Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ है. यह शव रविवार को बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव की पहचान मतकमा गांव के ऊपर टोला निवासी बबलू कुमार यादव 26 वर्ष पिता नारायण गोप के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-pg-2022-appeal-to-the-supreme-court-of-the-centre-allow-this-year-will-change-the-norms-of-ews-quota-from-the-next-session/">NEET

PG 2022 : केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, इस साल इजाजत दे दें, अगले सेशन से EWS कोटे के मानदंडों में करेंगे बदलाव

युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान  

युवक का शव लपंगा बस्ती रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक के ठीक बगल में पड़ा हुआ था. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. इस मामले में यह भी संभव है कि ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से युवक की मौत हो गई, हालांकि ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि युवक की हत्या कर इसे दुर्घटना दिखाने के लिए शव को पटरी के पास फेंका गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें -CDS">https://lagatar.in/bad-weather-caused-cds-rawats-helicopter-crash-preparing-to-submit-the-report-to-the-air-force-chief/">CDS

रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम !  रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख को सौंपे जाने की तैयारी   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही