Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : छात्रावास में रहने वाले पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत

Ramgarh:  राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहने वाले पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई. मौत कैसे हुई इसकी जांच डॉक्टरों और पुलिस की टीम कर रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार छात्रावास में रहने वाले सभी छात्र रोजाना की तरह सोकर उठे फिर उन्हें पीटी और गिनती के लिए ग्राउंड में जाने थे. छात्रावास से ग्राउंड में जाने के दौरान पांचवीं कक्षा का छात्र आर्यन अचानक गिर पड़ा. वार्डन और छात्रों ने आर्यन को उठाकर पहले झारखंड अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल जाने को कहा गया. इसके बाद उसे निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने छात्र के शरीर में कोई हरकत नहीं होने की बात कही और सदर अस्पताल ले जाने को कहा. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्र आर्यन कुमार बसंतपुर नीम टोला, मांडू निवासी नेहरू कुमार गंझू का पुत्र था. मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखा गया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/26-candidates-filed-nominations-on-the-last-day-of-fifth-phase-nomination-in-jharkhand/">झारखंड

में पांचवे चरण के नामांकन के अंतिम दिन 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

ग्राउंड में जाने के दौरान आर्यन अचानक गिर पड़ा था

राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के वार्डन ने बताया कि हर दिन की तरह सभी छात्रों को समय पर जगाया गया और मैदान में बुलाया गया. इस दौरान बच्चे चलकर और दौड़कर मैदान में पहुंचते हैं. इसी दौरान आर्यन नीचे गिर गया. उस समय उसकी सांस चल रही थी. हमने उसका हार्ट पंप किया और तुरंत उसे अस्पताल ले गए, वहां से हमें दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया, फिर हम उसे रांची रोड स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल ले जाने को कहा. वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्या कहते हैं सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय

सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय कहते हैं कि उन्हें फोन से सूचना मिली थी कि एक छात्र सदर अस्पताल में आया है जिसकी मौत हो चुकी है. हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. मृतक छात्र 12 साल का था. वह राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की पांचवीं क्लास का छात्र था और जो हॉस्टल में रहता था. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-will-get-relief-from-heat-weather-will-change-from-may-6-possibility-of-rain/">झारखंड

में गर्मी से मिलेगी राहत, 6 मई से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही