Search

 
 
 

रामगढ : एदारे शरिया की बैठक में दहेज प्रथा खत्म करने पर निर्णय

 
Ramgarh: रामगढ़ में एदारे शरिया की महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिये गये. इसलाहे मआवशरा कार्यक्रम में सामाजिक बुराइयों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई. शादियों में बैंड- बाजा, ढोल-ताशा, डीजे, आतिशबाजी, नाच-गान, दहेज और अन्य फिजपलखर्ची पर रोक लगने पर चर्चा हुई. यह बैठक रामगढ़ अंसाराबाद के डुड़गी में हुई, जिसमें रामगढ़ जिला के मुस्लिम गांव सहित बोकारो औऱ हजारीबाग जिले के सीमावर्ती गांव के कई लोग शामिल हुए. इसके अलावा युवाओं में फैल रहे नशाखोरी पर नकेल कसने पर भी जोर दिया गया. वहीं बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें- आदिवासियों">https://lagatar.in/tribals-have-inherited-sarna-religion-sablu-munda/">आदिवासियों

को सरना धर्म विरासत में मिला है : सबलू मुंडा

सभी अंजुमन को सौंपी गई जिम्मेवारी

पूरे जिले में निगरानी के लिए सभी अंजुमन को जिम्मेवारी सौंपी गई. कार्यक्रम की देखरेख मुफ्ती अब्दुल कुद्दूश मिसवाही, अध्यक्षता हाजी मो खलील और संचालक कारी मनोव्वर सैफी ने किया. मौके पर मुख्य रूप से मौलाना अनवर हुसैन, मुफ्ती मो फहीमुद्दीन, मौलाना सिद्दीकुल कादरी, मौलाना अबू हुरैरा, मौलाना इकबाल मिस्बाही, मौलाना गुलाम जिलानी, एदारे शरिया सिकरेट्री इम्तियाज़ अंसारी, हाजी अब्दुल रशीद, मो ताहिर हुसैन, मो रुस्तम अंसारी, जहीर अंसारी, मो निजामुद्दीन, मो आजाद, मो इरफान, मो रफीक, नसीम अख्तर, एनायत हुसैन, कयामुद्दीन अंसारी, फरीद अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-strengthen-the-social-economic-form-by-uniting-the-vaishyas-shankar-gupta/">धनबाद

: वैश्‍यों को एकजुट कर समाजिक, आर्थिक रूप करेंगे मजबूत- शंकर गुप्‍ता  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही