Search

 
 
 

रामगढ़ : पैरा मेडिकल कॉलेज व स्टॉफ नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की मांग

 
Ramgarh:  बुद्धिजीवी मंच, बरकाकाना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने मुद्दों को सामने रखा. बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली ने बताया कि क्षेत्र के कई मुद्दों को लेकर मंच मुखर है. क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का एक भी सरकारी संस्थान नहीं है जिससे बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है. क्षेत्र में पैरा मेडिकल कॉलेज और स्टाफ नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना होनी चाहिए. इससे यहां के पढ़े-लिखे युवक युवतियों को रोजगार मुखी शिक्षा मिलेगी. क्षेत्र के गरीब और निम्न वर्ग के बच्चे भी कम शुल्क में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को सुधार सकते हैं. इस तरह के कॉलेज की स्थापना होने से जहां एक और रोजगार के रास्ते खुलेंगे वहीं क्षेत्र में भी समृद्धि आएगी इसे भी पढ़ें-वोट">https://lagatar.in/the-aim-of-jmm-congress-is-to-do-vote-politics-sudesh-mahato/">वोट

की राजनीति करना ही जेएमएम-कांग्रेस का उद्देश्य : सुदेश महतो

पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

प्रदीप करमाली ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पैसेंजर ट्रेन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि रांची-कोडरमा वाया हजारीबाग तक नई रेल लाइन की शुरुआत कर वंदे भारत जैसी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है. लेकिन नई रेल लाइन पर सिदवार-बारीडीह, हेहल-रांची तक ग्रामीणों के लिए कुछ भी नहीं सोचा गया. जबकि यहां के ग्रामीणों के लिए भी पैसेंजर ट्रेन चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि पैसेंजर ट्रेन चलने से गरीब किसानो को व्यवसाय करने में सहूलियत होगी और पढ़ाई में भी यहां के छात्रों को राजधानी जैसी जगह पर शिक्षा मिल सकेगी. मौके पर मंच के सचिव डॉक्टर शाहनवाज खान, प्रवक्ता सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, पंचदेव करमाली, सनी महतो, प्रदीप चक्रवर्ती, देवकी बेदिया, शिव शंकर बेदिया, दिनेश करमाली, कवित्री देवी, गुड्डू कुमार, सनी करमाली, धीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश प्रजापति, गोविंद बेदिया, गिरी शंकर महतो आदि कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-आदिवासी">https://lagatar.in/leader-of-tribal-organizations-opened-front-against-pm-said-modi-is-diverting-from-the-real-issues-of-tribals/">आदिवासी

संगठनों के अगुवा ने पीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- आदिवासियों के असल मुद्दों से मोदी कर रहे भटकाने का काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही