Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : निर्माणाधीन गोला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Rammgarh: सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने गोला प्रखंड का दौरा कर निर्माणाधीन गोला मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. मौके पर उपायुक्त ने निर्माणाधीन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में अब तक हो चुके कार्यों का जायजा लिया और जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिये. वहीं उपयुक्त ने मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में सभी योग्य किसानों/व्यापारियों को दुकान उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला को दिया. वर्तमान में गोला मार्केटिंग परिसर में दुकान लगा रहे किसानों, व्यापारियों आदि का नाम, पता, वे कब से दुकान लगा रहे हैं आदि से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश उपायुक्त चंदन कुमार ने दिया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की

निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बाजार समिति परिसर में प्रतिदिन आ रहे किसानों व व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने परिसर में योजनाबद्ध तरीके से पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में पीसीसी पथ निर्माण के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश डीसी ने दिया. इस दौरान उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, कार्यपालक दंडकारी सह प्रभारी गोपनीय शाखा विशाल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, अंचल अधिकारी गोला डीएमएफटी टीम के सदस्यों सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rs-3-50-lakh-recovered-from-10-tractors-on-katkamdag-barkagaon-border/">हजारीबाग

: कटकमदाग-बड़कागांव सीमाने पर 10 ट्रैक्टरों से 3.50 लाख वसूली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही