Search

 
 
 

रामगढ़ : उप विकास आयुक्त ने मनरेगा पार्क का किया निरीक्षण

रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के कुज्जू पूर्वी पंचायत में मनरेगा के तहत निर्मित मनरेगा पार्क का निरीक्षण उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल के द्वारा किया गया
 

Ramgarh : रामगढ़ जिला अंतर्गत मांडू प्रखंड के कुज्जू पूर्वी पंचायत में मनरेगा के तहत निर्मित मनरेगा पार्क का निरीक्षण उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल के द्वारा किया गया. मनरेगा पार्क में आम बागवानी योजना, कूप की योजना, तीसीबी की योजना, डोभा की योजना, तालाब की योजना, शेड की योजना आदि का निरिक्षण किया गया.

 

मौके पर उपस्थित ग्राम रोजगार सेवक, मेट तथा बागवानी योजना के लाभुकों से बागवानी योजना से हो रहे लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं निदेशित किया गया की अधिक से अधिक इंटरक्रोपिंग फसलों को लगाकर अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जाए. मनरेगा पार्क की हमेशा साफ-सफाई होते रहे एवं जो निर्धारित मानव दिवस का सृजन होना है वो लगातार चलता रहे.

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान परियोजना पदाधिकारी फनीन्द्र गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही