Search

 
 
 

रामगढ़ः उप निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को विभाजित कर एक और नया मतदान केंद्र बनाया जाना है.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को विभाजित कर एक और नया मतदान केंद्र बनाया जाना है. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से  चर्चा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.


बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की. रवींद्र कुमार गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में सहयोग करने की अपील की. बैठक रामगढ़ एसडीओ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही