Search

 
 
 

रामगढ़ः उप निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहां तैनात सुरक्षा बलों से ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि का बारीकी से मुआयना किया. 


इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के कुणाल दास, सीपीआई के राजू विश्वकर्मा, आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार बेदिया, कांग्रेस के दिनेश मुंडा,  आजसू के अनुज कुमार तिवारी समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही