Search

 
 
 

रामगढ़ : नि:शक्त बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

 
निःशक्त बच्चों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : रजनी Ramgarh: अपर्णा महिला मंडल, सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र तथा प्रेरणा महिला मंडल, बरकाकाना के संयुक्त तत्वावधान में आवासीय विकलांग विद्यालय, लारी में दिव्यांग बच्चों को राशन दिये गये. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में रहने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओ के लिए महीने भर का राशन सामग्री जैसे चावल, दाल, चना, तेल, चीनी, अंडा, दूध आदि का वितरण किया गया. अपर्णा महिला मंडल की अध्यक्षा सह रजरप्पा जीएम की पत्नी रजनी कुमारी तथा प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा सह बरकाकाना जीएम की पत्नी शिवानी सिंह ने संयुक्त रूप राशन बांटे. उन्होंने उपस्थित बच्चों के बीच मिठाई का भी वितरण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि निशक्त बच्चों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है. इस तरह का कार्य सभी लोगों को करना चाहिए ताकि वे भी बेहतर जिंदगी जी सके. मौके पर पुष्पा रजक, क्षमा कुलश्रेष्ठ, श्वेता प्रज्ञा, पूनम रामदास, बीना सिंह, इंदु सिन्हा, सुषमा प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/governments-failures-and-negative-thinking-pushed-the-state-back-sudesh-mahto/">सरकार

की नाकामियों और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही