Ramgarh News : जिला प्रशासन ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है, जब भी पशुपालन विभाग की टीकाकरण टीम उनके गांव अथवा घर तक पहुंचे, तो अपने-अपने पशुओं का एफएमडी तथा बकरियों का पीपीआर टीका अवश्य लगवाएं. समय पर टीकाकरण से पशुओं एवं बकरियों को गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है तथा पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान को भी कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें:
जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि पशुपालन विभाग की टीम के पहुंचने पर अपने सभी पशुओं एवं बकरियों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं. अभियान के तहत अब तक जिले में 74,907 पशुओं को एफएमडी (खुरहा-मुंहपका रोग) का टीका तथा 1,23,513 बकरियों को पीपीआर का टीका लगाया जा चुका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

