Search

 
 
 

रामगढ़: जिला प्रशासन की पहल, लोगों को दी गई आपातकाल से निपटने की ट्रेनिंग

जिलेवासियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शहर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Ramgarh: जिलेवासियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शहर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रारंभिक कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. यदि उस समय सही तरीके से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर दिया जाए तो कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य हर नागरिक को इस प्रकार प्रशिक्षित करना है कि वह जरूरत पड़ने पर एक “आपदा मित्र” के रूप में कार्य कर सके.

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे सीखे गए कौशल को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

 

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के निर्देश पर पूर्व में रामगढ़ जिले में व्यापक अभियान चलाकर लगभग 2 लाख लोगों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे जिले के प्रत्येक घर में एक “आपदा मित्र” तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले में पुनः इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार की मूलभूत तकनीकों, सीपीआर देने की सही प्रक्रिया, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, तथा जीवनरक्षक उपायों की व्यवहारिक जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आवश्यक कौशल सीखे.

 

रामगढ़ जिला प्रशासन की यह पहल आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही