Search

 
 
 

रामगढ़ : ट्रांसजेंडर समूह को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगा जिला प्रशासन - उपायुक्त

ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मान समारोह सह ट्रांसजेंडर कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन.
 

ट्रांसजेंडर समूह के लोगों के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन

Ramgarh : ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मान समारोह सह ट्रांसजेंडर कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

 

ट्रांसजेंडर समूह को मुख्य धारा से जोड़ने एवं सम्मानित जीवन जीने के लिए हर संभव प्रयास करेगा जिला प्रशासन. उक्त बाते उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही.

 

सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त के द्वारा उपस्थित ट्रांसजेंडर समूह के लोगों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. मौके पर उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली.

 

ट्रांसजेंडर समूह को मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों में दैनिक मजदूरी दर पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को रोजगार देने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने समाहरणालय एवं बस स्टैंड रामगढ़ में ट्रांसजेंडर शौचालय निर्माण करने का निर्देश दिया.

 

बैठक के दौरान उपस्थित ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को शॉल ओढ़ाकर व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही 18 ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही