Search

 
 
 

रामगढ़ : जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

डीआरडीए सभागार में बुधवार को  ‘स्कूल रूआर-2026’ के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
 

Ramgarh :  डीआरडीए सभागार में बुधवार को  ‘स्कूल रूआर-2026’ के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘स्कूल रूआर-2026’  सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे शत-प्रतिशत धरातल पर उतारते हुए रामगढ़ जिले को राज्य में एक आदर्श के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने सभी शिक्षकों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने का कार्य करें.

 

उन्होंने आगे बताया कि जिले में 5.5 वर्ष या उससे अधिक आयु के लगभग 7943 बच्चे, जो वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों में हैं या विद्यालय से बाहर हैं, उनका नामांकन निकटतम प्राथमिक विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो बच्चे विद्यालय से दूर हो गए हैं, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए पुनः नामांकन कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें.

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, विधायक प्रतिनिधि लालचंद महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.कार्यशाला के दौरान एडीपीओ नलिनी रंजन द्वारा पीपीटी के माध्यम से ‘स्कूल रूआर-2026’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही