Search

 
 
 

रामगढ़ : डीएमएफटी के न्यास परिषद की बैठक संपन्न, कई योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा

 
Ramgarh :  रामगढ़ में शनिवार को डीएमएफटी के न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में योजनाओं पर चर्चा करते हुए हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा की कई ऐसे विकास कार्य है जिन्हें जनप्रतिनिधि मनरेगा, 15 वें वित्त आयोग सहित अन्य माध्यमों से स्वयं करा सकते हैं. हम सब का प्रयास होना चाहिए कि डीएमएफटी के माध्यम से वहीं योजनाएं ली जाएं जिनकी लागत काफी ज्यादा है एवं बड़े स्तर पर लोगों को उससे लाभ मिलेगा. बैठक के दौरान विधायक बड़कागांव अंबा प्रसाद ने पतरातू क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं का मामला उठाया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू की मरम्मती, स्वास्थ्य केंद्रों/ अस्पतालों के निर्माण की बात कही. वहीं उन्होंने कई जलापूर्ति योजनाओं में खराबी को भी बैठक में रखा. विधायक के द्वारा पतरातू क्षेत्र में खेल स्टेडियम, लाइब्रेरी व कम्युनिटी सेंटर खोलने पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें- शिंजो">https://lagatar.in/shinzo-abe-massacre-revealed-the-attacker-wanted-to-kill-the-leader-of-the-religious-organization-not-shinzo/">शिंजो

आबे हत्याकांड खुलासा: शिंजो को नहीं, धार्मिक संगठन के नेता को मारना चाहता था हमलावर

मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर

विधायक प्रतिनिधि रामगढ़ मुकेश यादव एवं विधायक प्रतिनिधि मांडू नीरज कुमार झा ने क्षेत्र में जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनके निराकरण की अपील की. पूरे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद, विधायक, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य ने सिविल सर्जन रामगढ़ को जिले में आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से संबंधित सूची तैयार करते हुए जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान लाइयो जलापूर्ति योजना, बोरोबिंग बड़कीपोना जलापूर्ति योजना, बरघुटुवा उच्च विद्यालय पतरातू में जलापूर्ति योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मांडू में शौचालय, सेप्टिक टैंक सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना, आईटीआई बिल्डिंग रामगढ़ तक पहुंचपथ एवं पुलिया के निर्माण, रामगढ़ पुस्तकालय व अन्य सार्वजनिक इलाकों में सीसीटीवी कैमरे  स्थापित करने,  स्वाधार गृह के निर्माण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा करने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा जितेंद्र कुमार जैसल, उपायुक्त माधवी मिश्रा, अंचल अधिकारी अनिल कुमार, मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही