Search

 
 
 

शिंजो आबे हत्याकांड खुलासा: शिंजो को नहीं, धार्मिक संगठन के नेता को मारना चाहता था हमलावर

 
Tokyo: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. क्योडो न्यूज के मुताबिक, हमलावर तेत्सुया यामागामी ने शुरू में जापान के पूर्व पीएम पर हमला करने की योजना नहीं बनाई थी. क्योडो ने पुलिस सूत्रों ने के हवाले से यह खबर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, यामागामी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह एक धार्मिक संगठन के लीडर पर हमला करना चाहता था. हमलावर का दावा है कि धार्मिक लीडर ने उसकी मां के साथ धोखेबाजी की थी. यामागामी का मानना था कि पूर्व पीएम आबे ने उस संगठन को देश में प्रमोट किया था. इसे देखते हुए उसने शिंजो आबे की हत्या की योजना बनाई. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-on-the-pretext-of-marriage-the-mother-of-two-children-was-sexually-abused/">बोकारो

: शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से किया यौन शोषण, पति से रहती थी अलग

शिंजो आबे का कई जगहों पर किया पीछा

हत्यारा यामागामी ने पुलिस से पूछताछ में यह भी बताया कि वह उन दूसरी जगहों पर भी गया था, जहां आबे ने इससे पहले भाषण दिए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यामागामी ने इस बात से इनकार किया है कि उसने किसी तरह के राजनीतिक मतभेद के कारण पूर्व पीएम की हत्या की.

शिंजो आबे पर नारा शहर में हमला

शिंजो आबे पर नारा शहर में हमला किया गया. उन्हें हवाई मार्ग से एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गये. पुलिस ने घटनास्थल पर ही हमलावर को पकड़ लिया. वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल देसी बंदूक बरामद कर ली और बाद में उसके अपार्टमेंट में कई बंदूकें बरामद की गईं. रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले आबे की हत्या ने देश को सकते में डाल दिया है. इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आबे की सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त थे. इसे भी पढ़ें-कोलंबो:">https://lagatar.in/colombo-during-the-sri-lanka-australia-test-protesters-surrounded-the-stadium-sanath-jayasuriya-came-out-in-support/">कोलंबो:

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम घेरा, समर्थन में उतरे सनथ जयसूर्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही