Search

 
 
 

रामगढ़ : दर्जनों अवैध कोयला डिपो हो रहे संचालित

 
रोज़ाना हज़ारों बोरे अवैध कोयला बिकता है राष्ट्रीय राजमार्ग मांडू पर Ramgarh: रामगढ़ ज़िला अवैध कोयला तस्करी के लिए पूरे प्रदेश में चर्चित है, लेकिन वर्तमान समय में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर बहुत ही शान से अवैध कोल डिपो सड़क के दोनों ओर संचालित हो रहे हैं. पुलिस थाने की पेट्रोलिंग गाड़ी सुबह हो या शाम एनएच 33 पर सरपट दोड़ती नज़र आती है, लेकिन उसको सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित डिपो नज़र नहीं आते. पुलिस का डर इन अवैध डिपो संचालक में नहीं होने के कारण सड़क से कुछ ही गज की दूरी पर बोरियों के ढेर लगाकर कारोबारी कोयला दिन रात बेच रहे हैं. सूत्रों की मानें तो अवैध कारोबार के फलने फूलने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग रहता है. सहयोग के बदले डिपो संचालक हर माह चढ़ावा चढ़ाते हैं. वहीं सड़क का अतिक्रमण कर रखी अवैध कोयला की बोरियों को बचाने के चक्कर में कई बार छोटे बड़े वाहन दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. एनएच33 राष्ट्रीय राज मार्ग पर दर्जनों अवैध कोल डिपो वर्तमान समय में संचालित हो रहे हैं. इन डिपो से रोज़ाना हज़ारों बोरे कोयला की तस्करी हो रही है. तस्कर छोटे बड़े वाहनों से बेखोफ होकर कोयले की तस्करी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-तेज">https://lagatar.in/electricity-failed-due-to-strong-storm-supply-disrupted-for-hours-in-areas-around-ranchi/">तेज

आंधी से गुल हुई बिजली, रांची के आसपास के इलाकों में घंटों बाधित रही आपूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही