Search

 
 
 

रामगढ़ः डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, ओवरलोड वाहनों से वसूला 4.18 लाख जुर्माना

डीटीओ अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में गोला-सिकिदरी फोरलेन पर सघम वाहन जांच अभियान चलाया गया. ओवरलोडड वाहनों से कुल 418900 रुपए जुर्माना वसूला गया. इन वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड था.
 
ओवरलोड वाहन.

Ramgarh : रामगढ़ डीटीओ अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में गोला-सिकिदरी फोरलेन पर सघम वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों ट्रक, ट्रेलर, डंपर आदि की जांच की गई. अभियान में ओवरलोडड वाहनों से कुल 418900 रुपए जुर्माना वसूला गया. इन वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड था.

 


डीटीओ ने वाहनों के कागजात की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों का चालान काटा. उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है. इससे न केवल लोगों की जान को खतरा रहता है, बल्कि सड़कों व पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंचता है. उन्होंने वाहन चालकों निर्धारित मानकों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही