Search

 
 
 

रांची : DSPMU के कुलपति ने ली पहली कक्षा, सेमीकंडक्टर पर दिया व्याख्यान

DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपने शैक्षणिक दायित्व की शुरुआत करते हुए भौतिकी विभाग में स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को पढ़ाया. उन्होंने लगभग 40 विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेमीकंडक्टर विषय पर व्याख्यान दिया.
 

Ranchi : DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपने शैक्षणिक दायित्व की शुरुआत करते हुए भौतिकी विभाग में स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को पढ़ाया. उन्होंने लगभग 40 विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेमीकंडक्टर विषय पर व्याख्यान दिया.

 

एक घंटे की कक्षा में कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ विषय पर संवाद भी किया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नियमित रूप से अध्यापन को अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे.

 

डॉ मनोहर ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए यह आवश्यक है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे अपने विषय से जुड़ी कक्षाएं लेना सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि भौतिकी के शिक्षक होने के नाते वे कुलपति के दायित्वों के साथ नियमित रूप से विद्यार्थियों को पढ़ाकर उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही