Search

 
 
 

रामगढ़: जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, डीसी ने दिया प्रमाण पत्र

 
Ramgarh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसी की अध्यक्षता में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. कार्यक्रम में जीत कर आए सभी जिला परिषद के 14 सदस्यों को शपथ दिलाई गई. डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि सुधा देवी अध्यक्ष और रीता देवी उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुनी गई हैं. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद डीसी ने सुधा देवी और रीता देवी को प्रमाण पत्र दिया. इस दौरान समाहरणालय में मौजूद लोगों ने चुने जाने पर दोनों को बधाई दी. वहीं उन्होंने जनसमस्याओं को दूर करने की बात कही और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/1-30.jpg"

alt="" width="766" height="510" /> इसे भी पढ़ें-  मैं">https://lagatar.in/sharad-pawar-disappointed-the-anti-modi-parties-by-saying-that-i-am-not-the-presidential-candidate-from-the-opposition-camp/">मैं

विपक्षी खेमे से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं… बोल कर शरद पवार ने मोदी विरोधी दलों को निराश कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही