Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: जंगल में हाथी की मौत, वन विभाग की टीम ने लिये सैंपल

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: मांडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर के सिमरा टोला से दो किलोमीटर दूर जंगल में शुक्रवार को एक हाथी का शव मिला. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग जानवर चराने के लिए जंगल गये थे. उसी समय हाथी का शव उन्होंने देखा. इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दिया. सूचना पाकर गांव की मुखिया भी घटनास्थल पर पहुंची. जल्द ही घटना की सूचना वन विभाग को दिया. घटनास्थल पर पहुंचे डॉ. मनोज कुमार झा ने हाथी का सैंपल लेकर पोस्टमार्टम करने की बात कही. इसे भी पढ़ें– 1932">https://lagatar.in/if-you-want-to-implement-1932-then-challenge-the-decision-of-the-5-judge-bench-of-the-high-court-hemant-saryu/">1932

लागू करना चाहते हैं तो हाईकोर्ट के 5 जजों की बेंच के फैसले को चुनौती दें हेमंत: सरयू
मुखिया सरिता देवी ने कहा बीते पंद्रह दिनों से जंगली हाथियों का झुंड बसंतपुर पंचायत में उत्पात मचा रखा है. वन विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी हाथियों को नही भगाया जाता है. वहीं अब ग्रामीणों को भय सता रहा है कि हाथी की मौत के बाद हाथियों का झुंड गांव में और उत्पात मचा सकता है. हाथियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग से टॉर्च व पटाखा की मांग की है. मौके पर स्थानीय पुलिस, वन विभाग अधिकार, रेस्क्यू टीम, मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया नरेश महतो, पूर्व मुखिया राजलाल महतो, सुरेंद्र महतो और उमेश महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-told-putin-todays-era-is-not-of-war-putin-said-we-understand-your-concern/">पीएम

मोदी ने पुतिन से कहा- आज का युग युद्ध का नहीं, पुतिन बोले- हम समझते हैं आपकी चिंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही