Search

 
 
 

रामगढ़ : टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने पर जोर, लगा स्वास्थ्य शिविर

 
Ramgarh: बुधवार को मांडू प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव सभागार में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को लेकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर जिला यक्ष्मा विभाग के पदाधिकारी डॉ स्वराज और पीरामल स्वास्थ्य टीम अभियान चला रही है. पिछले एक वर्ष से लगातार ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों को टीबी मुक्त पंचायत के उद्देश्य से रुबरू कराया जा रहा है. इसी क्रम में हर मंगलवार एवं शुक्रवार को पंचायत स्तर पर एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सह टीबी स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है. पंचायत भवन बड़गांव के सभागार में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं को बताया गया कि टीबी क्या है, टीबी के लक्षण एवं जांच प्रक्रिया तथा सरकारी सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें-एडमिट">https://lagatar.in/candidates-reached-jpsc-office-with-problem-of-admit-card-officials-kept-coming-and-going-but-no-one-listened-to-the-problem/">एडमिट

कार्ड की समस्या लेकर JPSC कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी, अधिकारी आते-जाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी परेशानी

शिविर में 143 ग्रामीणों की मुफ्त जांच और इलाज

पीरामल स्वास्थ्य टीम के अजय नारायण दुबे ने टीबी रोग, इसके लक्षण, इससे बचाव के उपाय और मुफ्त जांच व इलाज की व्यवस्था के बारे में बताया. टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य योजना के संबंध में पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग के संबंध में जन जागरूकता को बढ़ावा देना है. मांडू ब्लाक के सभी पंचायतों को टीबी से मुक्त बनाया जा सके. स्वास्थ्य शिविर में पंचायत की मुखिया बुलबुल कुमारी, उप मुखिया महेश प्रसाद और वार्ड सदस्यों ने सहयोग किया. स्वास्थ्य शिविर में बड़गांव ग्राम पंचायत के 143 सदस्यों ने इसका लाभ उठाया. साथ ही पीवीयूएनएल पतरातू के अस्पताल में टीबी फ्री वर्क पालिसी के तहत पीवीयूएनल में कार्यरत श्रमिकों का स्क्रीनिंग व बलगम जांच की गयी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-disappointment-due-to-vande-bharat-train-not-running-through-palamu-division/">लातेहार

:पलामू प्रमंडल होकर वंदे भारत ट्रेन नहीं चलने से निराशा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही