Search

 
 
 

रामगढ़ : शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

 
Ramgarh : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल में गुरुवार रात दो जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई. सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे बाद बहुत मशक्कत से आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घटना के बाद दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. दोनों दुकान दो भाइयों की थी. जानकारी के अनुसार देर रात दुकानों से धुआं और आग की लपटों को लोगों ने देखा. इसकी जानकारी दुकानदार ब्रह्मदेव प्रजापति को फोन पर दी. ब्रह्मदेव प्रजापति घटनास्थल पहुंचे. स्थानीय लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं मामले की सूचना पर रामगढ़ से प्रशासनिक और सीसीएल की दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के संबंध में दुकान संचालक ब्रह्मदेव प्रजापति ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. अगल बगल होने के कारण दोनों दुकानों में आग की लपटें पकड़ लीं. दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है. दुकान में रखें लाखों रुपये का सामान जल गया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-will-get-relief-from-heat-weather-will-change-from-may-6-possibility-of-rain/">झारखंड

में गर्मी से मिलेगी राहत, 6 मई से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही