Search

 
 
 

रामगढ़ : OSAM मिल्क प्लांट में फायरिंग, राहुल दुबे ने लिया जिम्मा, संचालक को दी चेतावनी

जिले के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार तड़के अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. सुबह करीब छह बजे बाइक से हमलावर प्लांट पहुंचे और कई राउंड गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.
 

Ramgarh : जिले के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार तड़के अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. सुबह करीब छह बजे बाइक से हमलावर प्लांट पहुंचे और कई राउंड गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

 

फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन गोलीबारी के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. 

 

इस घटना के बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में प्लांट मालिक अनिरुद्ध को चेतावनी भी दी गई है. गैंग ने इसे महज एक ट्रेलर बताते हुए आगे भी गंभीर हमले की धमकी दी है.

 

पोस्ट में प्लांट के मालिक के साथ-साथ उनके घर और परिवार को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है और पूरे मामले की गहराई से पड़ताल में जुटी है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अपराधियों की तलाश जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही