Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, DC व SP का कड़ा संदेश, ट्रकों की इन मार्गों पर एंट्री बंद

रामनवमी के अवसर पर शहर में शांति और सुरक्षा के मद्देनजर जिले के उपायुक्त फैज अक अहमद और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार खुद सड़क पर मोर्चा संभालते नजर आए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामनवमी के अवसर पर शहर में शांति और सुरक्षा के मद्देनजर जिले के उपायुक्त फैज अक अहमद और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार खुद सड़क पर मोर्चा संभालते नजर आए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है. कानून-व्यवस्था भंग करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Uploaded Image

रामनवमी के मौके पर निकलने वाले शोभायात्रा को देखते हुए रोजाना के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. 26 मार्च गुरुवार से 28 मार्च तक रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी, ट्रक, ऑटो, भारी वाहन और सवारी गाड़ी के आवागमन को पूर्णतः बंद कर दिया गया है. ट्रैफिक से बचने के लिए भारी वाहन, ट्रक वैकल्पिक रूट का सहारा ले सकते है.

Uploaded Image

 

ये रास्ते रहेंगे बंद

शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक मालवाहक गाड़ी, ट्रक, टेम्पू, सवारी गाड़ी का प्रवेश वर्जित रहेगा. वहीं, पटेल चौक से कोरिया घाटी, नया मोड़, कुजू डायवर्सन, (भाया सुभाष चौक) तक प्रवेश बंद रहेगा. इसके अलावा बनजारी से लेकर सुभाष चौक तक मालवाहक ट्रक, बस का एंट्री बंद रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही