Search

 
 
 

रामगढ़: धरने पर बैठे पूर्व विधायक, सहारा इंडिया के खिलाफ खोला मोर्चा

 
Ramgarh: पूर्व विधायक शंकर चौधरी मंगलवार को सहारा इंडिया रामगढ़ शाखा में धरने पर बैठ गये. उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता और ग्राहक भी थे. शंकर चौधरी ने कहा कि गरीबों का पैसा जो सहारा इंडिया रामगढ़ में जमा है, उसे ग्राहकों को वापस भुगतान किया जाए. रामगढ़ सहारा में 200 करोड़ रुपया गरीबों का भुगतान बाकी है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-to-review-ranchi-light-house-project-at-5-pm-on-wednesday/">पीएम

मोदी बुधवार शाम 5 बजे करेंगे रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा
जब तक गरीबों का पैसा भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. धरना में पूर्व विधायक शंकर चौधरी, राजकुमार कुशवाहा, त्रिलोकी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, सूरज प्रसाद, श्याम नंदन, अशोक जैन, संजय साहू और जय मंगल सिंह सहित कई लोग धरने पर बैठे थे. वहीं रामगढ़ शाखा के रिजनल मैनेजर आरके श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राहकों का भुगतान का मामला कोर्ट में चल रहा है. बहुत जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- डॉक्यूमेंट्री">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitras-entry-in-poster-controversy-of-documentary-film-kali-says-i-have-no-problem-with-it/">डॉक्यूमेंट्री

फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही