Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: जिला के गोला प्रखंड के कुम्हारदगा स्थित स्कूल के प्रधानाध्यापक को एसीबी ने घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. शिक्षिका बिजो देवी ने इस संबंध में एसीबी से शिकायत की थी. शिक्षिका ने एसीबी से शिकायत की थी कि उनसे रिश्वत मांगा जा रहा है. दरअसल शिक्षिका की नियुक्ति दिनांक 08.04.2003 को हुई थी. वर्तमान प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पर आरोप है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, गोला को उपस्थिति विवरण भेजने के लिए 25 हजार रूपये घूस की मांग की. पारा शिक्षिका बीजो देवी ने इस संबंध में बीजो देवी ने एसीबी के एसपी से शिकायत की. एसीबी ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को 20 हजार रूपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रहा है. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/ed-action-in-illegal-mining-case-30-crore-ship-attached-in-sahibganj/">अवैध

खनन मामले में ED की कार्रवाई, साहिबगंज में 30 करोड का जहाज अटैच, देखें तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही