Search

 
 
 

रामगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौके पर मौत

जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कुजू ओपी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. होमगार्ड जवान को टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा. घटना के बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया
 

Ramgarh :  जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कुजू ओपी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. होमगार्ड जवान को टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा. घटना के बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

 

शौच जाने के लिए सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचला

जानकारी के अनुसार, कुजू पुलिस की गश्ती टीम नया मोड़ फोरलेन मुख्य चौराहे के पास मौजूद थी. होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार टाटा 709 ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने सुरेंद्र मेहता को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही