Search

 
 
 

रामगढ़ इंडस्ट्री प्रदूषण: बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की PIL पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

Ranchi News: मामले में रामकिशोर की ओर से जनहित याचिका दाखिल कर कहा गया था कि रामगढ़ में बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के बगल में विभा इंटरनेशनल स्कूल चल रहा है. इस इंडस्ट्री के कारण वहां के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो रही है. सुनवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी यह स्वीकार किया गया कि इंडस्ट्री के कारण वहां प्रदूषण की थोड़ी परेशानी है.
 
फाइल फोटो

Ramgarh News: रामगढ़ में विभा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी नुकसान से बचाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया. कोर्ट ने मामले में प्रार्थी को इस केस से संबंधित संक्षिप्त नोट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. 

इसे भी पढ़ें - 

 

 

मामले में रामकिशोर की ओर से जनहित याचिका दाखिल कर कहा गया था कि रामगढ़ में बिहार फाउंड्री इंडस्ट्री के बगल में विभा इंटरनेशनल स्कूल चल रहा है. इस इंडस्ट्री के कारण वहां के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो रही है. सुनवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी यह स्वीकार किया गया कि इंडस्ट्री के कारण वहां प्रदूषण की थोड़ी परेशानी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही