Search

 
 
 

रामगढ़ः रजरप्पा मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू

सडीओ अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम रजरप्पा मंदिर पहुंची और परिसर में अतिक्रमण का जायजा लिया. रेस्टोरेंट संचालकों, मंदिर के पुजारियों व दुकानदारों के साथ बैठक भी हुई, जिसमें अतिक्रमण हटाने पर विस्तृत चर्चा की गई.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर रजरप्पा मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू हुई. एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मंदिर पहुंची और परिसर में अतिक्रमण का जायजा लिया.


ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने पिछले 25 मार्च मंदिर व आसपास की 254 दुकानों को चिह्नित कर दुकानदारों को 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने व दुकान खाली करने का नोटिस दिया था. इसी आलोक में टीम ने मंदिर का दौरा किया.

 


एसडीओ ने संबंधित दुकानदारों से इस मुद्दे पर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. रेस्टोरेंट संचालकों, मंदिर के पुजारियों व दुकानदारों के साथ बैठक भी हुई, जिसमें अतिक्रमण हटाने पर विस्तृत चर्चा की गई. टीम में गोपनीय शाखा के रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार व चितरपुर सीओ दीपक मिंज शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही