Search

 
 
 

रामगढ़ : ट्रांसजेंडर को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश

 
सामाजिक सुरक्षा शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा Ramgarh: जिला समाहरणालय अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त चंदन कुमार ने समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान मोड में कार्य कर शिविर आयोजित करें. जिले के प्रमुख चौक चौराहों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में होर्डिग लगाएं. अन्य माध्यों से भी प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. पेंशन योजनाओं से लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक जोड़ने को कहा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dog-show-starts-386-dogs-of-more-than-45-breeds-are-taking-part/">जमशेदपुर

: डॉग शो शुरू, 45 से अधिक नस्लों के 386 श्वान ले रहे हिस्सा

अभियान मोड में करें काम : उपायुक्त

राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए गए आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा शाखा अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभ हेतु आए आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की. उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अगले दो दिनों तक अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, एसएमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-paddy-purchasing-center-opened-government-is-giving-good-price/">लातेहार

: खुला धान क्रय केंद्र, सरकार दे रही अच्छी कीमत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही