Search

 
 
 

रामगढ़ः SS+2 हाई स्कूल में इंटर स्कूल साइंस फेयर, बच्चों ने मॉडल के जरिए दिखाई वैज्ञानिक सोच

कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने बच्चों के नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की. कहा कि पीवीयूएनएल उनके व्यावहारिक और नवोन्मेषी विचारों को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग करेगा.
 

Ramgarh : SS+2 हाई स्कूल में पीवीयूएनएल के सौजन्य से इंटर स्कूल साइंस फेयर एवं एग्जिबिशन का आयोजन किया गया. विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पर्यावरण जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने बच्चों के नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की. कहा कि पीवीयूएनएल उनके व्यावहारिक और नवोन्मेषी विचारों को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग करेगा.


स्कूलों के प्राचार्यों ने पीवीयूएनएल CSR टीम के प्रयासों की प्रशंसा की. कंपनी के CGM (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी व रामगढ़ एडीपीओ नलिनी रंजन ने स्कूलों की विजयी  टीम के विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही