Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : श्री अग्रसेन स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस डे, चार हाउस की टीमों के बीच हुआ मुकाबला

Ramgarh : श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस डे मनाया गया. इस अवसर पर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें चार हाउस की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ. कोच ने खिलाड़ियों को को टेबल टेनिस की शुरुआत और इससे जुड़े नये नियमों की जानकारी दी. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माइका एजुकेशनल के निदेशक संजय जैन, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया और प्राचार्य विवेक कुमार प्रधान ने संयुक्त रूप से किया. (पढ़ें, शिक्षा">https://lagatar.in/condolence-meeting-organized-in-ranchi-district-collectorate-premises-on-the-demise-of-education-minister/">शिक्षा

मंत्री के निधन पर रांची जिला समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन)

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/dhdhdhhdh-1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> मुख्य अतिथि संजय जैन ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में अवश्य रुचि लेनी चाहिए. खेलकूद हमारे शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि कोई भी खेल हमें अनुशासन में रहते हुए अपने लक्ष्य को पाने की भी प्रेरणा देता है. प्रीसिंपल विवेक कुमार प्रधान ने कहा कि टेबल टेनिस खेल को पूरी दुनिया में पॉपुलर बनाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है. हमारे क्षेत्र में कम जगहों पर ही इस खेल की सुविधा है. इसलिए स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को टेबल टेनिस खेल की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ias-kk-son-became-joint-secretary-in-union-labor-ministry/">

 केंद्रीय श्रम मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री बने IAS केके सोन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही