Search

रामगढ़ : जिंदल स्टील एंड पावर को ग्रेट प्लेस टू वर्क का मिला प्रमाण पत्र

अच्छी कार्यस्थल संस्कृति के लिए दिया जाता है यह सम्मान Patratu / Ramgarh : देश के अग्रणी उद्योग समूहों में से एक और विश्व स्तर पर स्टील, बिजली, खनन एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जानी-पहचानी कंपनी जिंदल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) ने घोषणा की है कि उसे जुलाई 2023 से जुलाई 2024 की अवधि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क(जीपीटीडब्ल्यू) प्रमाणपत्र प्रदान दिया गया है. प्रमाणपत्र प्रदान करने वाली संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क का दुनिया में बड़ा नाम है और इसकी बड़ी साख है. इसलिए इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करना गर्व का विषय माना जाता है. ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र मिलना जेएसपी की उस अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी आगे बढ़ सकता है, कंपनी के विकास में सकारात्मक योगदान कर सकता है और खुद को पोषित एवं प्रेरित महसूस कर सकता है. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/rims-inspecting-officers-caught-3-touts-police-released-due-to-lack-of-written-complaint/">रिम्स

का निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने 3 दलालों को पकड़ा, लिखित शिकायत ना होने पर पुलिस ने छोड़ा

कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण के कारण सफलता : नवीन जिंदल

जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लोगों की निष्ठा एवं समर्पण के कारण हमारी असाधारण विकास यात्रा संभव हुई है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि जेएसपी के लिए हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के केंद्र में लोगों को रख कर और सभी के लिए सपनों के कार्यस्थल का निर्माण कर हम अपने व्यवसाय को न सिर्फ नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, बल्कि अपने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे. ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र हासिल करना जिंदल स्टील एंड पॉवर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो कर्मचारियों को सशक्त बनाता है और इनोवेशन, विकास एवं सांझी सफलता को बढ़ावा देता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CCCC-1-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-encroachment-is-not-removed-from-the-pond-we-will-commit-mass-self-immolation/">धनबाद

: तालाब से कब्ज़ा नहीं हटा तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह

भारत निर्माण में योगदान दे रही है जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी

स्टील, ऊर्जा, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अग्रणी जिन्दल स्टील एंड पावर एक प्रमुख भारतीय उद्योग समूह है, जिसका लक्ष्य राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करना और एक बेहतरीन विश्व का निर्माण करना है। दुनिया भर में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ जेएसपी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर अपनी क्षमता और दक्षता में नए आयाम जोड़ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//