Search

 
 
 

रिम्स का निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने 3 दलालों को पकड़ा, लिखित शिकायत ना होने पर पुलिस ने छोड़ा

 
Ranchi : रिम्स में दलालों का एक गिरोह काम कर रहा है. अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर विभागों तक में इनका कब्जा है. गांव से आने वाले मरीजों को फंसा कर पैसा ऐंठना इन दलालों का मुख्य धंधा है. कई बार इन्हें पकड़ा तो जरुर जाता है. लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण इन्हें छोड़ दिया जाता है. मंगलवार को भी ऐसी ही घटना हुई. रिम्स के निदेशक डॉ आरके गुप्ता अस्पताल का निरीक्षण करने निकले तो पुराने इमरजेंसी स्थित दवा दुकान के पास तीन दलालों को पकड़ा गया. ये मरीजों को अपने चंगुल में फंसा कर चिनिह्त दवा दुकान से दवा दिलाने का काम करते हैं. इस एवज में दवा दुकान से इन्हें कमीशन मिलता है. एक बार फिर से गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. तीन दलालों को पकड़ने के बाद पूछताछ में एक दलाल ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जिसके बाद उसे रिम्स के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्थानीय बरियातू थाना को सौंप दिया गया. हालांकि लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया. इसे भी पढ़ें -नगड़ी">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-on-the-petition-of-the-then-co-of-nagdi-om-prakash-yadav-and-krishna-kumar/">नगड़ी

के तत्कालीन CO ओम प्रकाश यादव और कृष्ण कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

इमरेजेंसी से जुड़ी सेवाओं का किया निरीक्षण

वहीं रिम्स निदेशक ने अस्पताल के इमरेजेंसी विभाग का जायजा लिया. उन्होंने सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सीमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बीजेपी">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-ends-approval-on-29-proposals/">बीजेपी

के अमर बाउरी, रणधीर सिंह, लुईस मरांडी, नीलकंठ पर PE की मंजूरी, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही