Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: JPETTA ने ममता देवी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Durvej Alam Ramgarh: झारखंड शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षक संघ (JPETTA) ने बुधवार को विधायक ममता देवी से मुलाकात की. झारखंड के सभी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक के नियुक्ति को लेकर 10 सदस्यों का संघ का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला. इस दौरान JPETTA प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा. विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी कहना है कि झारखंड को खेल का हब बनाना है. उनकी सोच के अनुसार झारखंड में खेलों का विकास तभी होगा जब झारखंड के सभी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक होंगे. इसे भी पढ़ें-  SC">https://lagatar.in/scs-advice-to-modi-government-if-fugitives-like-vijay-mallya-nirav-modi-are-ready-to-return-the-money-then-why-not-be-lenient/">SC

की मोदी सरकार को सलाह, विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे भगोड़े अगर पैसा लौटाने को तैयार, तो क्यों न नरमी बरती जाये       
विधायक ने कहा कि तभी झारखंड में खेल का संपूर्ण विकास हो पाएगा और बच्चों को विभिन्न खेलों में प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री से मिलकर इन बातों को रखेंगे. विधानसभा सत्र आने पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक की नियुक्ति संबंधित बातों को गंभीरता से उठाएंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष हेमंत महतो, उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, मनोरमा टोप्पो, रीना कुमारी, ललिता तिर्की, मुकेश महतो, रजनी टोप्पो, गणेश महतो, सुनील कुमार, फनी भूषण महतो, रोशन टोप्पो, सौरभ कुमार, जितेन कुमारी और सचिन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   बसपा">https://lagatar.in/bsp-supremo-mayawati-said-there-was-goonda-raj-in-the-sp-government-biased-against-muslims-in-yogi-raj/">बसपा

सुप्रीमो मायावती ने चुनावी बिगुल फूंका, कहा, सपा सरकार में था गुंडा राज,  योगी राज में मुसलमानों से पक्षपात      
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही