Search

 
 
 

रामगढ़ः नक्सल गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें- एसपी

एसपी ने विशेष रूप से न्यायालय से संबंधित मामलों, लंबित कांडों का निबटारा, अतिसंवेदनशील कांडों पर फोकस रखने, जनशिकायत में आने वाले सभी मामलों पर अविलंब कार्रवाई करने को कहा.
 

जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर समीक्षा बैठक

Ramgarh : रामगढ़ जिले में विधि-व्यवस्था और सुदृढ़ करने को लेकर एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ व थाना प्रभारी उपस्थित रहे. एसपी विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नक्सल गतिविधियों पर रोक के लिए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी ने विशेष रूप से न्यायालय से संबंधित मामलों, लंबित कांडों का निबटारा, अतिसंवेदनशील कांडों पर फोकस रखने, जनशिकायत में आने वाले सभी मामलों पर अविलंब कार्रवाई करने को कहा. 

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान 

बैठक के समापन पर एसपी ने पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर, सीआईएसएफ महानिदेशालय व केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक-2022 से सम्मानित सब इंस्पेक्टर दिगंबर पाण्डेय को मेडल प्रदान कर अलंकृत किया गया. साथ ही पिछले माह किए गए सराहनीय कार्यों के लिए 31 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही