Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : विद्यालय में आधारभूत बुनियादी सुविधाओं की कमी, छात्रों को हो रही परेशानी

Ramgarh : राजकीयकृत मध्य विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ का निरीक्षण डीसी माधवी मिश्रा ने 3 जनवरी 2022 को किया था. इस दौरान उन्होंने स्कूल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, शौचालय, बिजली की व्यवस्था का जायजा लिया. स्कूल में साफ सफाई बनाए रखने को लेकर वहां मौजूद लोगों को डीसी ने निर्देश दिया था. इस दौरान डीसी ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया और शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर चर्चा भी की. निरीक्षण के 1 साल बाद जब शुभम संदेश की टीम स्कूल की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची तो स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी देखी गई. स्कूल में स्मार्ट क्लास पिछले एक महीने से बंद है. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/hearing-in-hc-on-petition-of-former-giridih-mayor-sunil-paswan-know-what-happened/">गिरिडीह

के पूर्व मेयर सुनील पासवान की याचिका पर HC में सुनवाई, जानिए क्या हुआ

पानी, शोचालय, बिजली की व्यवस्था नहीं होने से होती है परेशानी

स्कूल के सहायक अध्यापक नागेश्वर नायक का कहना हैं कि यहां क्लास 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है. जहां 425 छात्र-छात्राएं हैं. जिसमे 2 सरकारी शिक्षिकाओं के अलावी 8 सहायक अध्यापक हैं. लेकिन उसके बावजूद स्कूल में कई सारी सुविधाओं का आभाव है.  स्कूल में पानी के लिए जनरल बोरिंग की गई है, लेकिन गर्मी के दिनों में पानी सूख जाता है. इसके अलावा स्कूल में एक चापानल है उसकी भी स्थिति खराब है. जिससे काफी परेशानी होती है. वही शौचालय की बात करें तो स्कूल में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय है, जबकि एक शौचालय जर्जर हालत में है. बिजली की बात करें तो सभी क्लास में पंखे और बल्ब लगे है, लेकिन बिजली आती जाती रहती है. साथ ही स्कूल में मौजूद स्मार्ट क्लास भी पिछले 1 महीने से बंद है. स्कूल में साइंस और गणित के शिक्षकों की कमी है. स्कूल में हॉल नहीं रहने की वजह से क्लास रूम में ही स्मार्ट क्लास ,कंप्यूटर लैब और साइंस लैब की पढ़ाई होती है.   इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leader-ragini-singh-gave-blankets-to-divisional-presidents-to-distribute-to-the-poor/">धनबाद

: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गरीबों को बांटने के लिए मंडल अध्यक्षों को दिए कंबल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही