Search

 
 
 

रामगढ़ः चितरपुर में निकला अंतिम मंगलवारी जुलूस, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

चितरपुर में रामनवमी से पूर्व मंगलवार को अंतिम मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जुलूस लहेरी टोला से निकलकर चट्टी बाजार, बाजार टांड़, जवाहर रोड, शिवालय रोड, सोनार टोला, मायल बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंचा. वहां से वापस चट्टी बाजार होते हुए लहेरी मुहल्ला पहुंचकर संपन्न हुआ.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर है. जिले के चितरपुर प्रखंड विभिन्न अखाड़ों में खिलाड़ी पूर्वाभ्यास कर रहो है. हनुमान मंदिरों में रंग-रोगन का कार्य शुरू हो गया है. चितरपुर में रामनवमी से पूर्व मंगलवार को अंतिम मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जुलूस लहेरी टोला से निकलकर चट्टी बाजार, बाजार टांड़, जवाहर रोड, शिवालय रोड, सोनार टोला, मायल बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंचा. वहां से वापस चट्टी बाजार होते हुए लहेरी मुहल्ला पहुंचकर संपन्न हुआ.

 


जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. पुरुष व युवा अपने हाथों में लाठी, तलवार व अन्य पारंपरिक हथियार लेकर चल रहे थे. सभी भगवान श्रीराम व भक्त हनुमान के गीतों पर नाचते-झूमते चल रहे थे. जुलूस का शुभारंभ रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी व पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी ने किया. जुलूस में चंद्रिका प्रसाद वर्मा, किशोरी प्रसाद, बादल लहेरी, कर्ण वर्मा,  रवींद्र चौधरी, खिलेश्वर लहेरी, राजेंद्र सोनी, नंदू पांडेय, अमित वर्मा, विवेक लहेरी, मधु गुप्ता, विश्वास पोद्दार, ललन लहेरी, सुनीता देवी, अनिता देवी,  सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही