Search

 
 
 

रामगढ़: लोजपा ने मनायी रामविलास पासवान की जयंती, दी श्रद्धांजलि

 
Ramgarh: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी युवा मोर्चा ने मंगलवार को रामबिलास पासवान की जयंती मनायी. युवा जिला अध्यक्ष शंकर कालिन्दी के नेतृत्व में दुर्गा मंडल स्टेज नया नगर में जयंती मनायी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम शामिल हुए. इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा प्रदेश सचिव दिलीप कुमार और राष्ट्रीय लोजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार रवानी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/after-the-instructions-of-the-chief-minister-the-way-for-the-promotion-of-aso-in-the-jharkhand-secretariat-is-cleared/">मुख्यमंत्री

के निर्देश के बाद झारखंड सचिवालय में एएसओ के प्रमोशन का रास्ता साफ 
रंजीत राम ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास मे सभी वर्गों मे समान रूप से लोकप्रिय सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र लेकर 50 साल के संसदीय जीवन बिताने वाले गरीबों दलितों, पिछड़ो, शोषित एवं अल्पसंख्यकों के मसीहा थे रामबिलास पासवान. उनके सपनों को साकार करने के लिये आज हमें शपथ लेकर उनके बताये मार्ग पर चलना है. राज कुमार रवानी ने कहा कि इस जयंती के मोके पर शपथ लेता हूं कि राष्ट्रीय लोजपा को मजबूत करते हुए रामबिलास पासवान के सपनों को साकार करने की कोशिश करुंगा. मौके पर दिपक महतो, शिवा राम, विकास झा, रामबीर राम, अमरनाथ कुमार, बबलु राम, बिजय मांझी, सोनु राम, सोनु नायक, भीम पासवान, सुरज राम, धिरज पासवान, धर्मनाथ कुमार, विजय सोरेन और बबलु करमाली मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- जीत">https://lagatar.in/monica-won-hc-said-maternity-leave-for-all-women/">जीत

गयी मोनिका: HC ने कहा – मैटरनिटी लीव सभी महिलाओं के लिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही