Search

 
 
 

रामगढ़ः उत्पाद विभाग की छापेमारी में कई अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

उत्पाद विभाग की टीम ने बरलंगा थाना क्षेत्र के डीमरा, कदलाटांड़, नावाडीह व गोला थाना क्षेत्र के कोचलटांड़ में सघन छापामारी कर कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. भट्ठियों से करीब 400 किलो जावा महुआ व 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिला उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बरलंगा थाना क्षेत्र के डीमरा, कदलाटांड़, नावाडीह व गोला थाना क्षेत्र के कोचलटांड़ में सघन छापामारी कर कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. टीम ने भट्ठियों से करीब 400 किलो जावा महुआ व 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया. सारी सामग्री नष्ट कर दी गई.


 टीम ने धंधे में शामिल डीमरा के तिजु साव, कदलाटांड़ के कंदरु रजवार, नावाडीह के पूरण रजवार, राजेंद्र साव, चमन साव व कोचलाटांड़ निवासी धनेश्वर महतो और राजेश महतो के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. सभी फरार हैं. छापेमारी अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार व होमगार्ड के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही