Search

 
 
 

रामगढ़ : स्वदेशी जागरण मंच का मिलन समारोह

 
स्वदेशी जागरण मंच ने सम विचार संगठनों का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का किया आयोजन Ramgarh: सुकरीगढ़ा स्थित डॉ. एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच ने सम विचार संगठनों का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय मेला प्रमुख सच्चिंद्र बरियार, क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला संघ संचालक शत्रुघन प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर स्वदेशी कार्यक्रम को जिला में विस्तार करने पर चर्चा की गयी. रामगढ़ जिले में फरवरी माह में होने वाले स्वदेशी जागरण मंच के मेला को भव्य रूप से आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही साथ स्वावलंबी भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिला को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेते स्वदेशी कार्यक्रम को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-st-xaviers-college-student-beaten-to-death-with-a-rod/">रांचीः

संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा को रॉड से मारकर किया अधमरा

“स्वदेशी कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर भारत बनेगा विश्वगुरू”

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वदेशी कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर ही भारत विश्व गुरु बनेगा. रामगढ़ में जिला रोजगार सृजन केंद्र का उदघाटन हो चुका है. लेकिन केंद्र बेहतर तरीके से काम नही कर रहा. इसलिए स्वदेशी जागरण मंच बेरोजगार युवक-युवतियों को कैसे रोजगार मिले इसपर बेहतर ढंग से कार्य करने का काम करेगी. इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर वनभोज का आनंद लिया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कुंटू बाबू, प्रकाश मिश्रा, खिरोधर, आलोक सिंह, वसुध तिवारी, रमेश कुमार वर्मा, अजय चौधरी, दिलीप कुमार वर्मा, प्रो संजय सिंह, मिथलेश मंडल, नेपाल महतो, संजीव बरेलिया, बबलू साव, विजय ओझा, रवींद्र शर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार महतो, नितेश मोदी, प्रदीप पोद्दार, जितेंद्र साहू, प्रदीप ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, भगीरथ महतो, खिरेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-चेन्नई">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-returned-to-ranchi-from-chennai/">चेन्नई

से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही