Search

 
 
 

रामगढ़: JCMU की बैठक संपन्न, हामिद बने अध्यक्ष

 
Ramgarh: झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) की रविवार को बैठक हुई. यह बैठक कमेटी के गठन को लेकर की गयी. इसका आयोजन ट्रांजिट कैंप नयानगर बरकाकाना में हुआ. इसमें केंद्रीय कर्मशला बरकाकाना के विभिन्न विभागों के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सागर सिंह और संचालन हामिद अंसारी ने किया. कार्यक्रम में जेसीएमयू के (केंद्रीय) महासचिव फागू बेसरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर यूनियन का विस्तार किया गया. फागु बेसरा और जयनारायण महतो के नेतृत्व में केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना क्षेत्र की कमेटी का विस्तार किया गया. कई सदस्यों को नयी जिम्मेदारी दी गयी. हामिद अंसारी को अध्यक्ष, शिवसागर सिंह को सचिव, महेंद्र राणा और नंदलाल दास को उपाध्यक्ष बनाया गया. धनेश्वर उरांव, अजय कुमार और मोहम्मद तामीद को सह सचिव बनाया गया. वहीं संगठन सचिव दुर्गा झांसी और अनिल करमाली को बनाया गया. बिहारी लाल और प्रदीप बेदिया को संयुक्त सचिव बनाया गया. इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-villagers-showed-bravery-arrested-two-lashkar-e-taiba-terrorists-rain-of-rewards/">जम्मू-कश्मीर

: ग्रामीणों ने दिखायी बहादुरी, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को धर दबोचा, इनामों की बरसात
छोटेलाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया. घनश्याम रविदास, विनोद कुमार, कयाम खान, परमेश्वर राम, बसंत कुल्लू, सौंधी कुमार नायक, एलाराव वासुपल्ली, विनोद कुमार महतो, मो. इमामुल अंसारी और प्रदीप कुमार को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयनारायण महतो मौजूद थे. इसके अलावा जोनल सचिव आरएन सिंह, जोनल संगठन सचिव संजय वर्मा, देवधारी रविदास, भुनेश्वर महतो, जितेंद्र वर्मा, सहदेव, मोजीबुल्ला अंसारी, दिनेश रजक और जोखन साव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/in-dhanbad-on-july-4-the-chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-and-inaugurate-schemes-worth-491-79-crores/">धनबाद

में मुख्यमंत्री 4 जुलाई को करेंगे 491.79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही