Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : जेपीएससी परीक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने दिये दिशा निर्देश

Advertisement
Advertisement
जेपीएससी परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी व केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक Ramgarh: 17 मार्च रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की. इसमें मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक और अन्य प्रतिनियुक्त पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. पदाधिकारियों को सजग रहने को कहा. मौके पर उपायुक्त ने परीक्षा कार्य में लगे सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा को लेकर जारी दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/elections-in-jharkhand-in-4-phases-know-when-voting-is-on-which-seat-how-many-voters-will-cast-their-votes/">झारखंड

में 4 चरणों में चुनाव, जानिये किस सीट पर कब है मतदात, कितने मतदाता डालेंगे वोट

कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने पर जोर

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने परीक्षा के मद्देनजर शहर के सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों आदि में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिये. बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार ने कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को कहा. इस संबंध में उन्होंने आवश्यक जानकारी दी. बता दें कि रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में रामगढ़ जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं 8668 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें-शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-delhi-court-sends-brs-leader-k-kavita-to-ed-custody-till-march-23/">शराब

घोटाला: दिल्ली की अदालत ने बीआरएस नेता के कविता को 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही