Search

 
 
 

रामगढ़: भाजपा की सदस्यता सत्यापन कार्य को लेकर बैठक

 
Ramgarh: हाथीमारा स्थित भाजपा रामगढ़ जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता आवेदन पत्र का सत्यापन कार्य करने के लिए बैठक बुलाई गई. प्रदेश द्वारा अधिकृत जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता जांच एवं सत्यापन उप समिति के संयोजक प्रेम मित्तल एवं द्वय सदस्य प्रो संजय प्रसाद सिंह एवं प्रो. खिरोधर साहु विशेष रूप से उपस्थित थे. मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में सक्रिय सदस्यता का सत्यापन का कार्य प्रदेश द्वारा निर्देशित किया गया. सत्यापन कार्य समिति द्वारा सत्यापन आवेदन पत्र का सत्यापन कर अनुमोदित के लिए प्रदेश में जमा कराया गया. जिला सदस्यता संयोजक राजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि सदस्यता महापर्व के प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्य अभियान को 22 दिसम्बर से 10 फरवरी 2025 तक गति दी गई. वहीं दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान जो 12 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हुआ और सत्यापन कार्य सम्पन्न होने के साथ ही आगे के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया का कार्य शुरू होगा. प्रारंभिक करणीय कार्य में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, सहसंयोजक, मंडल अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा. बैठक में जिला सदस्यता अभियान संयोजक राजू कुशवाहा, सहसंयोजक विजय जायसवाल एवं सहसंयोजक विजय जायसवाल एवं जिला मंत्री संजीव कुमार बबला जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज गिरि, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, अशोक कुमार, नरेश साव, ऋषिकेश सिंह, कुणाल दास, मिथिलेश मण्डल सहित मंडल अध्यक्ष मंडल सदस्यता संयोजक सहित सह संयोजक गण  थे. इसे भी पढ़ें – EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-filed-a-petition-in-the-court-and-said-pooja-singhal-should-not-be-given-any-department-the-case-can-be-affected/">EXCLUSIVE:

ED ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा – पूजा सिंघल को न दिया जाए कोई विभाग, केस कर सकती हैं प्रभावित
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही